फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Calcium deficiency causing knee pain

Maharajganj News: कैल्शियम की कमी दे रही घुटनों में दर्द

Wed, 21 May 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 21 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Calcium deficiency causing knee pain
महराजगंज। गर्मी के मौसम में हड्डी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कैल्शियम की कमी से लोग घुटनों के दर्द और गठिया से जूझ रहे हैं। जिला अस्पताल के हड्डी रोग की ओपीडी में रोजाना 30 से 40 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार ने बताया कि लोगों की हड्डियों में कैल्शियम की कमी तेजी से बढ़ रही है और विटामिन डी भी पर्याप्त नहीं मिल रहा है। इसके कारण शरीर में दर्द की समस्या बढ़ रही है। गर्मी बढ़ने पर भी लोग हड्डियों के दर्द से कराह रहे हैं। परीक्षण में कैल्शियम की कमी सामने आ रही है।
विज्ञापन

शरीर में अगर लंबे समय तक कैल्शियम की कमी रहती है तो इसका सीधा असर दांतों और दिमाग पर पड़ता है। कैल्शियम की कमी खानपान में लापरवाही के कारण होती है।
ओपीडी में रोजाना 150 से 200 मरीज देखे जा रहे हैं। इसमें 30 से 40 मरीज हड्डियां घिसने से पैरों में सुन्नपन, शरीर में झनझनाहट और घुटनों में गैप की समस्या वाले पहुंच रहे हैं। यह मरीज दर्द की समस्या बताते हैं। मरीजों को दवा के साथ पौष्टिक खाना खाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed