फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cadets should remain disciplined and discharge their responsibilities towards the society.

Maharajganj News: अनुशासित रह समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करें कैडेट

Tue, 05 Dec 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Cadets should remain disciplined and discharge their responsibilities towards the society.
महराजगंज। एनसीसी कैडेट अनुशासित रह कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। ऐसा कर वे जहां दूसरे युवाओं को भी अनुशासित बनाने में सहायक होंगे, वहीं समाज के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकेंगे।
विज्ञापन

ये बातें धनेवा स्थित समेकित विद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत चल रहे एनसीसी शिविर का शुभारंभ करते हुए शिविर कमांडेंट कर्नल अखिलेश मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि कैडेट के रूप में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं का संपूर्ण विकास करना ही शिविर का लक्ष्य है। सभी शिविर में एक-दूसरे के राज्यों की संस्कृति व सभ्यता के बारे में जाने व अपने ज्ञान के स्तर को मजबूत बनाएं। लेफ्टिनेंट सर्वजीत सिंह ने बताया कि शिविर के माध्यम से कैडेटों को आपदा प्रबंधन, सामाजिक जागरूकता, ड्रील, शस्त्र प्रशिक्षण समेत अन्य जानकारी दी गई। केबी सहाय ने कहा कि कैडेट शिविर के माध्यम से अपने व्यक्तित्व के विकास पर जोर देने का कार्य करें। विजय प्रकाश ने बताया कि शिविर में विभिन्न राज्यों व 102 बटालियन के कुल 600 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान चक्षु पांडेय, शत्रुध्न कुमार, राकेश सहानी, वैभव दूबे, आरके राठी, वीरू सिंह, केपी साहू समेत अन्य शिक्षक व कैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed