फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   By-election: Five village heads and 33 gram panchayat members elected

उप चुनाव : पांच गांव के प्रधान और 33 ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित

Fri, 09 Aug 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 09 Aug 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
By-election: Five village heads and 33 gram panchayat members elected
महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। पांच गांव के प्रधान निर्वाचित हुए। वहीं 33 ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हुई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जीते हुए उम्मीदवारों के समर्थकों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पनियरा में सात, परतावल छह, निचलौल 10, लक्ष्मीपुर एक व फरेंदा में चार, बृजमनगंज में चार तथा धानी ब्लाॅक में तीन, घुघली एक ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। सहायक निर्वाचन अधिकारी धनंजय दुबे ने बताया कि सकुशल निर्वाचन संपन्न हो गया है। कहीं किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन


कुंती देवी ने छह मतों के अंतर से जीत दर्ज की
लक्ष्मीपुर। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत करमहवां बसंतपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। कुल चार प्रत्याशियों में कुंती देवी, गुड़िया, मनीता और सरोज के बीच कड़ा संघर्ष रहा। कुंती देवी को 237, गुडिया को 231, मनीता को 76, सरोज को 40 मत मिले, जबकि 8 मत अवैध रहा। कुंती देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गुड़िया को छह मतों से पराजित किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि कुंती देवी ग्राम करमहवां बसंतपुर की प्रधान निर्वाचित हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महिला प्रत्याशी की जीत

सिंदुरिया/मिठौरा। विकास खंड के मिठौरा के ग्राम परसामीर व देऊरवा प्रधान की मृत्यु के बाद ग्राम प्रधान पद की रिक्त पड़ी सीट पर मंगलवार को उपचुनाव हुआ था। बृहस्पतिवार को वोटों की गिनती में उषा देवी 541 मत पाकर विजयी हुईं। वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी गुड्डी देवी को 178 मत मिले। 22 मत अवैध पड़े। परसामीर में तृप्ती सिंह को 958 वोट और प्रतिद्वंदी माधुऊ को 764 मत मिले। 18 मत अवैध मिले। इस तरह से 194 के अंतर से तृप्ती सिंह ने जीत दर्ज कराई। उन्होंने दूसरे नंबर के प्रत्याशी महेंद्र कुमार को 305 मतों से करारी शिकस्त दी। जबकि तीसरे नंबर के प्रत्याशी रामचंद्र को 89 मत मिले। मतगणना के दौरान कुल 34 मत अवैध मिले हैं। निर्वाचन अधिकारी निरंजन अग्रवाल, खंड़ विकास अधिकारी राहुल सागर, एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र कन्नौजिया की देखरेख में मतगणना शांतिपूर्वक हुई। संवाद

खुडूरी की ग्राम प्रधान रंभा 267 मतों से विजयी
सिसवा बाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा खुडूरी में ग्राम प्रधान सरिता देवी की मृत्यु के कारण रिक्त हुए पद के लिए उपचुनाव हुआ। इसमें रंभा देवी ने शेषमणि को 267 मतों से पराजित किया। बृहस्पतिवार को सिसवा खंड विकास कार्यालय सभागार में मतगणना सुबह आठ बजे से आरंभ हुई। कुल मत 2785 से 2202 मत पोल हुए थे। मतगणना के पहले राउंड में रंभा देवी को 633 व शेषमणि को 525 मत मिले और 37 मत अवैध हो गए। दूसरे राउंड में रंभा देवी 564 मत व शेषमणि को 405 मत मिले और 38 मत अवैध रहे। रिटर्निंग ऑफिसर राजेश कुमार ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम, क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार, खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी मौजूद रहे। संवाद

बरगाहपुर में गीता देवी, नौसागर में सरिता देवी निर्वाचित

धानी बाजार। विकास खंड धानी के दो ग्राम पंचायतों में हुए उप चुनाव का परिणाम बृहस्पतिवार को ब्लाॅक मुख्यालय में मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किया गया। उपचुनाव में निर्वाचित ग्राम प्रधान को जीत का प्रमाण पत्र दिया। उपचुनाव में ग्राम सभा बरगाहपुर से गीता देवी ने अपने निकटतम प्रत्याशी बिंदा देवी को 127 मतों से पराजित किया। यहां पर कुल चार महिला प्रत्याशी चुनाव में मैदान में थीं, जिसमें गीता देवी को 748 मत मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहीं बिंदा देवी को 620 मत मिले। वहीं ग्राम सभा नौसागर में सरिता देवी पत्नी अमर भारती ने 1415 वोट पाकर निवर्तमान प्रधान स्वर्गीय बेचन यादव की पत्नी पाना देवी को 800 वोट से पराजित किया। पाना देवी कुल 615 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उपजिलाधिकारी फरेंदा नवीन कुमार और निर्वाचन अधिकारी अमरेंद्र वर्मा ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। संवाद


श्याम सुंदर ग्राम प्रधान पद के लिए हुए निर्वाचित

निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद से सटे बहुआर खुर्द गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में हुई। प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में पांच उम्मीदवार खड़े थे। इनमें से श्यामसुंदर को सबसे अधिक 289 मत मिलने पर ग्राम प्रधान निर्वाचित गया गया। सहायक खंड विकास अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया की श्यामसुंदर कुल 289 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अर्जुन को 92 वोटों से हराकर ग्राम प्रधान पद पर जीत हासिल की, जबकि उम्मीदवार सत्यपाल सहानी 94 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। ग्राम प्रधान के पद के लिए कुल 863 मतदाताओं में से 606 ने मतों का प्रयोग किया। इनमें से 11 मत अवैध मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed