{"_id":"64a9b905277ae276b30f82e7","slug":"by-changing-the-atm-card-uchke-withdrew-63-thousand-rupees-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-1464-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एटीएम कार्ड बदलकर उच्चके ने निकाले 63 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एटीएम कार्ड बदलकर उच्चके ने निकाले 63 हजार रुपये
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवां कस्बे के राहुल नगर वार्ड नंबर निवासी सफायत अली ने पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन शिकायत पत्र भेजकर एटीएम कार्ड के जरिए धोखे से रुपये गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया है।
शनिवार को नौतनवां नगर पालिका के राहुल नगर निवासी सफायत अली ने पुलिस अधीक्षक को पोर्टल के माध्यम से शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका बचत खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा नौतनवां में है। 25 जून को दोपहर बाद तीन बजे अपने एटीएम कार्ड से पैसा निकालने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा नौतनवां के एटीएम पर गए थे। रकम निकालने की कोशिश की, लेकिन पैसा नहीं निकला। इसी बीच एटीएम पर दो युवक आए और विश्वास में लेकर कहने लगे कि आप एटीएम कार्ड का ठीक प्रकार से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं और आइए हम आपका पैसा निकाल देते हैं। इसी बीच वे मेरे खाते से 63000 फर्जी तरीके से ट्रांसफर कर लिए, जब तक मैं समझ पाता तब तक वहां से दोनों युवक फरार हो गए। नगर पालिका में संविदा सफाई कर्मी के पद पर तैनात हूं। मैं बेटी की शादी के लिए पैसा रखा था। संवाद