{"_id":"68221a94758bf069020004d9","slug":"buy-seeds-from-government-seed-stores-for-subsidy-maharajganj-news-c-206-1-go11002-149005-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सब्सिडी के लिए राजकीय बीज भंडार से खरीदें बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सब्सिडी के लिए राजकीय बीज भंडार से खरीदें बीज
Mon, 12 May 2025 09:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 12 May 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। खाद-बीज की दुकानों से बीज खरीदने की जगह अगर किसान राजकीय बीज भंडार से खरीद करते हैं तो न सिर्फ वह सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि उन्हें उन्नतिशील किस्म के बीज मिलेंगे। इसे किसानों को बताकर जागरूक करने की जरूरत है। प्रत्येक ब्लाक में इसे लेकर संगोष्ठी की जाए जिसमें किसान आमंत्रित किए जाएं।
उक्त विचार जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बीज भंडार प्रभारियों संग बैठक में व्यक्त किया। सोमवार को राजकीय बीज भंडार सदर के परिसर में जिला कृषि अधिकारी ने भंडार प्रभारियों संग बैठक की।
जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि जनपद के किसान मिलावटी बीज के चंगुल में फंसकर बर्बाद न होने पाएं यह जिम्मेदारी भी हमारी है। बताया कि कामन धान 2200 क्विंटल धान बीज आ चुका है जिसे राजकीय बीज भंडार पर पहुंचाने का कार्य चल रहा है। ढैंचा बीज पहले ही 25-25 क्विंटल बीज पहुंचाया जा चुका है। दो दिन में महीन धान बीज के साथ मसूर अरहर व मूंग के बीज व मिनी किट भी आ जाएंगे जिससे दलहन का रकबा भी बढ़ाने में किसानों को मदद मिलेगी।सरकारी गोदाम से बीज खरीदने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी पहले किसानों के खाते में भेजी जाती थी, लेकिन अब सरकार ने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। बीज खरीदने पर किसानों को तुरंत सब्सिडी एट सोर्स का लाभ दिया जा रहा है। बीज का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाए। ब्लॉक स्तर पर राजकीय बीज भंडार से खरीद के लिए आधार कार्ड लाना होगा। उत्तर प्रदेश किसान पारदर्शी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर तक खेती के लिए बीज उपलब्ध कराया जाए । सदर राजकीय बीज भंडार प्रभारी संजय पटेल सहित अन्य विकास खंडो के राजकीय बीज भंडार प्रभारी मौजूद रहे।