फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Busy passengers trouble less

बसें कम चलने से यात्री परेशान

Sun, 03 Dec 2017 12:23 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 03 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Busy passengers trouble less
बसें कम चलने से यात्री परेशान - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। निचलौल डिपो से बसों के संचालन में लापरवाही के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि हर रोज औसतन 20 बसें डिपो में खड़ी रहती हैं। इसके अलावा जो बसें चल रही हैं, उनका संचालन समय से नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

शनिवार को रोडवेज बस स्टेशन परिसर में यात्री बस का इंतजार करते रहे, लेकिन घंटे भर इंतजार के बाद भी बस नहीं आई। बस स्टेशन के गेट पर यात्री खड़े रहे। कुछ यात्री बस स्टेशन के अंदर बैठे रहे। दोपहर दो बजे के बाद तक बस लोगों को नहीं मिली। रोडवेज की बसोंे के इंतजार में खडे़ कुछ लोग प्राइवेट बस से चले गए। निचलौल की ओर से एक बस कुछ देर बाद आई तो उसमें लोग बैठकर गोरखपुर के लिए रवाना हुए। निचलौल डिपो में कुल 50 बसें हैं। जिसमें 6 बसें अनुबंधित हैं। औसतन हर रोज करीब 20 बसें चालक परिचालक के आभाव में वर्कशाप में खड़ी रहती हैं।

विज्ञापन


विभाग में कुल 74 संविदा और स्थायी चालक कार्यरत हैं। वहीं परिचालक 21 स्थायी और 35 संविदा पर तैनात हैं। इन सभी चालकों व परिचालकों में से करीब 10 से 12 लोग अक्सर अवकाश पर रहना बताए जाते हैं। ऐसे में बसों के संचालन में परेशानी हो जाती है। दबी जुबान अधिकारी बता रहे हैं कि 40 परिचालक और 30 चालक अतिरिक्त रहें तो बसों के संचालन में कोई दिक्कत नहीं होगी। रोडवेज बस स्टेशन पर बस इंतजार कर रहे रामअवध प्रसाद ने बताया कि निचलौल डिपो की ओर से यात्री सुविधा का जरा भी ख्याल नहीं रखा जाता है। अक्सर बसें नहीं मिलती हैं जिससे परेशानी होती है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि बसों की संख्या पर्याप्त है। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाता है। हालांकि कभी - कभार कर्मियों के अभाव में समस्या हो जाती है। लेकिन हमेशा बसें समय से चलती हैं। उनका कहना था कि जो भी दिक्कतें हो रही हैं, उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed