फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Businessmen meet Lumbini CM, demand exemption in custom duty

Maharajganj News: लुंबिनी के सीएम से मिले कारोबारी, कस्टम शुल्क में छूट की मांग

Mon, 12 Feb 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 Feb 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Businessmen meet Lumbini CM, demand exemption in custom duty
भैरहवा मे आयोजित कार्यक्रम में जनता के सवालों का जबाव देते लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री।
महराजगंज।
विज्ञापन

भारत से 100 रुपये से अधिक का सामान खरीदकर नेपाल ले जाने पर लगनेवाले कस्टम शुल्क से भारतीय बाजार में नेपाली ग्राहकों की कमी हो गई है। इससे परेशान कारोबारियों ने रविवार को भैरहवा शहर में लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी से मुलाकात कर नियम में ढील दिए जाने की मांग की। सीएम ने कारोबारियों को समस्या को सुलझाने का आश्वासन दिया है।
भारतीय कारोबारी रविवार को लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री के भैरहवा में जनता से बातचीत कार्यक्रम में पहुंचे और पर्यटन व्यापार, बेरोजगारी, भारत-नेपाल सीमा से तस्करी, सरकारी राजस्व में गिरावट समेत अन्य समस्याओं के बारे में बातचीत की। इसमें सबसे सबसे अहम समस्या 100 रुपये से अधिक के सामान पर लगने वाला कस्टम शुल्क रहा।
विज्ञापन

इस पर मुख्यमंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार से संबंधित जो भी कार्य हैं, उसे पूरा करने के लिए सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। केंद्र सरकार से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार उनका ध्यान जरूर आकृष्ट कराएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन और भंसार दोनों केंद्र सरकार के अधीन है। जनता ने इन दोनों विभागों के बारे में जो सवाल उठाए हैं वह वाजिब है। भैरहवा भंसार कार्यालय की ओर से भारत से सौ रुपए के सामान नेपाल लाने पर कस्टम शुल्क लगाने के मसले पर ऊपर तक बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा का संचालन दीप नरायन भट्टराई ने किया। इस दौरान तुलसी प्रसाद चौधरी, चेंबर ऑफ कॉमर्स भैरहवा के अध्यक्ष दर्पण श्रेष्ठ, सचिव सचिन रोक्का, कृष्ण प्रसाद घीमिरे, उद्योग वाणिज्य संघ के विष्णु शर्मा, सिद्धार्थ संज्जाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल ज्ञवाली, सचिव संजय बजिमय, मधू पंथी, भैरहवा भंसार कार्यालय इंटरमोडल के प्रभारी रवि पारीख, नेपाल-भारत मैत्री संघ रूपनदेही के जिलाध्यक्ष श्रीचन्द गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed