{"_id":"663f2434ffe46e00b703c98c","slug":"businessman-sets-fire-in-front-of-custom-office-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-553746-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: व्यापारी ने कस्टम कार्यालय के सामने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: व्यापारी ने कस्टम कार्यालय के सामने लगाई आग
Sat, 11 May 2024 01:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 11 May 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र स्थित कस्टम कार्यालय पर जब्त सामान नहीं छोड़े जाने का आरोप लगाकर एक व्यापारी ने शुक्रवार रात शरीर पर तेल छिड़क कर आग लगा ली, जिससे वह मामूली रूप से झुलसा गया। पुलिस ने व्यवसायी को ठूठीबारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम वह सामान लेकर दिल्ली रवाना हो गया।
जानकारी के मुताबिक, शांतिनगर नई दिल्ली निवासी पंकज कुमार और चेतन यादव का सामान कस्टम कार्यालय ठूठीबारी ने जब्त किया था। जिसे छुड़ाने के लिए व्यवसायी ने सीमा शुल्क जमा कर दो दिन पहले ही रिलीज आदेश प्राप्त कर लिया था। शुक्रवार रात को कस्टम कार्यालय ठूठीबारी पहुंच कर सामान छोड़ने की सिफारिश करने लगा। व्यवसायी का आरोप है कि सीमा शुल्क होने के बाद भी कस्टम अधिकारियों ने सामान नहीं छोड़ा।
क्षुब्ध व्यवसायी ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली। व्यवसायी के झुलसने के बाद कस्टम विभाग ने सामान को रिलीज कर दिया। उधर, कस्टम के अफसरों ने आरोप बेबुनियाद बताया। आग लगाकर जलने का आरोप निराधार है। थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी नहीं है। संवाद