{"_id":"6912468a86602d91ee099957","slug":"business-is-booming-in-nepal-but-tourists-are-skeptical-about-safety-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-163803-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल में संवर रहा कारोबार पर पर्यटकों में सुरक्षा को लेकर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल में संवर रहा कारोबार पर पर्यटकों में सुरक्षा को लेकर संशय
विज्ञापन
महराजगंज। जेनजी आंदोलन के बाद नेपाल में अब कारोबारी गतिविधियां धीरे-धीरे आगे बढ़ रहीं हैं। बाजारों में खरीदारी बढ़ी है लेकिन पर्यटकों में सुरक्षा को लेकर संशय होने से पर्यटन कारोबार को झटका लग रहा है।
बार्डर से सटे जिलों से भी पहले की तरह से अधिक संख्या में लोग नेपाल नहीं जा रहे हैं। हाल ही जेनजी के आंदोलनों के कारण लोगों को सुरक्षा की चिंता सता रही है। भारत के अलावा अन्य देशों से नेपाल जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भी कमी आई है। यही वजह है कि पर्यटन कारोबार से जुड़े भारतीय व नेपाली लोग परेशान हैं।
नेपाल में जेनजी आंदोलन के बाद पर्यटन एक बड़ा कारोबार प्रभावित हुआ है। नेपाल के उद्योगपति भी जेनजी आंदोलन के बाद कुछ डर से गए थे लेकिन सरकार बनने के बाद कारोबार में कुछ तेजी आई है। निर्यातक भारत सहित विदेशों से कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं। भैरहवा के कारोबारी अंकित अग्रवाल, सीताराम गयवाली, अर्जुन शर्मा, दीपक राम शर्मा ने बताया कि देश में आगजनी और लूट के बाद सुरक्षा को लेकर हर समय डर बना हुआ है। नई सरकार बनने के बाद कुछ आस लगी है।
विज्ञापन
लेकिन सुरक्षा को लेकर कुछ बड़े कारोबारियों में अभी भी संशय बना हुआ है। कुछ बड़े कारोबारियों के होटलों में आगजनी और उसमें भारतीय नागरिकों की मौत के बाद भारतीय पर्यटकों में डर अभी भी बना हुआ है। पर्यटन कारोबारी श्रीचंद गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा की चिंता के कारण लोग नेपाल जाना पसंद नहीं कर रहे हैं। जेनजी आंदोलन के दौरान कुछ पांच सितारा होटलों को आगजनी के हवाले कर दिया गया था।
उन्हें पहले की तरह व्यवस्थित और आकर्षिक बनने के लिए दो से तीन वर्ष लग सकते हैं। बीते माह जेनजी के दोबारा आंदोलन के कारण पर्यटकों सहित कारोबारियों की चिंता फिर बढ़ गई। पूर्व मंत्री गुलजारी यादव ने बताया कि सरकार बनने के बाद व्यवस्था पटरी पर लौट रही है। लेकिन कारोबार में कुछ मंदी है और राजनीतिक उथल-पुथल के कारण निवेशकों में संशय बना हुआ है।