फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bus stop.

रोडवेज बस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का आभाव..

Tue, 30 Jul 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
bus stop.
रोडवेज बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन

महराजगंज। नगर के रोडवेज बस स्टेशन में यात्री सुविधाएं बदहाल हैं। जिम्मेदारों ने यात्री सुविधाओं को लेकर प्रयास नहीं किया है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यात्री परेशान रहते हैं।

बस स्टेशन परिसर में यात्रियों के मनोरंजन के लिए लगाया गया एलइडी टीवी पांच साल से खराब पड़ा है। यात्रियों के बैठने की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। स्टेशन का भवन जर्जर हो चुका है। बरसात में छत से पानी टपकता है। कमरों में विद्युत तार लटके हुए हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। यात्री सुरेश कुमार ने बताया कि यात्री सुविधाओं में सुधार को निचलौल डिपो प्रशासन गंभीर नहीं है। बारिश होने पर स्टेशन परिसर जलमग्न हो जाता है, लेकिन पानी के निकासी को लेकर कोई खास प्रबंध नहीं किए गए हैं। साफ-सफाई की स्थिति बदहाल है। परिसर में झाड़ियां उग आईं हैं। यात्री राकेश सिंह ने बताया कि स्टेशन में कैंटीन के लिए भवन तो बनाया गया है, लेकिन वह काफी समय से बंद पड़ा है। पानी की टोटियां टूटी पड़ी हैं। एआरएम भुनेश्वर प्रसाद ने कहा कि स्टेशन की व्यवस्था में सुधार के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। फंड मिलते ही व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed