फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bus passengers' difficulties have reduced, the system is getting back on track.

Maharajganj News: बस यात्रियों की दुश्वारियां हुईं कम, पटरी पर लौट रही व्यवस्था

Wed, 21 Jan 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bus passengers' difficulties have reduced, the system is getting back on track.
खिचड़ी मेला में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन

माघ मेला में भेजी 12 से अधिक बसें प्रयागराज से लौटीं
महराजगंज। मौसम में सुधार के बाद परिवहन निगम के बस स्टेशन पर खिचड़ी मेला और माघ मेला जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। उधर, माघ मेला में भेजी गई एक दर्जन से अधिक बसों के लौटने से परिवहन निगम की व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। यात्रियों की दुश्वारियां भी कम हो रही हैं।
मौसम में बदलाव के बाद धूप खिलने से लोगाें को गलन भरी सर्दी से राहत मिली है। साथ ही मांगलिक कार्यों के शुरू हो जाने से परिवहन निगम के बस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। बस स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों में तमाम लोग ऐसे भी हैं जो गोरखपुर खिचड़ी मेला देखने जा रहे हैं। इसके अलावा माघ मेला प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। कड़ाके की ठंड के कारण जो लोग मकर संक्रांति और मौनी आमवस्या पर इन मेलों में नहीं जा सके थे, वे अब जा रहे हैं।
विज्ञापन

बस स्टेशन पर सबया क्षेत्र के रामपूजन ने बताया कि उनके पिता स्नान के लिए प्रयागराज जाना चाहते थे मकर संक्रांति के दौरान ठंड अधिक होने के कारण उस समय नहीं गए इसलिए वे अब जा रहे हैं। गोरखपुर जाने के लिए आए शिवशंकर ने कहा कि वे परिवार के साथ खिचड़ी मेला जा रहे हैं। दर्शन पूजन करने के बाद मेला देख कर शाम को लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के डिपो इंचार्ज रमजान अली ने बताया कि धूप होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। माघ मेला में भेजी गईं 30 बसों में से 12 से अधिक बसें लौट आईं हैं। इन बसों को पहले से तय मार्गों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed