{"_id":"6701bdabcfd2c542f40d3904","slug":"bus-number-will-be-written-in-braille-script-on-the-back-of-the-seat-sound-will-tell-the-location-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132927-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीट के पीछे ब्रेल लिपि में लिखा जाएगा बस नंबर, स्थान बताएगा साउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीट के पीछे ब्रेल लिपि में लिखा जाएगा बस नंबर, स्थान बताएगा साउंड
Sun, 06 Oct 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। लंबी दूरी वाली रोडवेज बसों में सीट के पीछे ब्रेल लिपि में बस के नंबर लिखे जाएंगे। साथ ही बस में लगे व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम को साउंड सिस्टम से कनेक्ट कर स्थान की उद्घोषणा भी होगी। इससे दृष्टिबाधित यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम इसकी तैयारी में जुट गया है।
दृष्टिबाधित दिव्यांग संगठन के लोगों ने बीते दिनों निगम के प्रधान कार्यालय में ज्ञापन देकर समस्या बताई थी। ज्ञापन में कहा गया था कि आंख से न दिखने के कारण दृष्टिबाधित यात्री न तो सफर करने वाले बस का नंबर देख पाते हैं और न ही लंबी दूरी में यह देख पाते हैं कि बस किस स्थान तक पहुंची है। दृष्टिबाधितों कि मांग को निगम के उन बसों में प्रभावी करने की तैयारी है, जिसमें व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जा चुका है।
व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम को बस में लगे साउंड से जोड़कर यात्रा में आए स्टाॅप के बारे में जानकारी दी जाएगी। महराजगंज डिपो के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि जनपद के 30 बसों में जो लांग रूट पर संचालित हैं उनमें व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लग चुका है। अब इसे साउंड सिस्टम से अटैच कर यात्रा के दौरान स्टाप की जानकारी उद्घोषित कराई जाएगी। साथ ही सभी सीटों के पीछे बस का नंबर ब्रेल लिपि में लिखवाने के निर्देश मिले हैं। आदेश की प्रति मिलते ही व्यवस्था करा दी जाएगी।