फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bus not available after 6pm

बस स्टेशन से शाम को नहीं मिलतीं रोडवेज बसें

Mon, 02 Aug 2021 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
bus not available after 6pm
बस स्टेशन से शाम को नहीं मिलतीं रोडवेज बसें
विज्ञापन

- जिम्मेदारों की मनमानी का खामियाजा भुगत रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा से लगे ठूठीबारी, निचलौल से महराजगंज, गोरखपुर के लिए सुबह से लेकर शाम छह बजे तक बसों की आवाजाही होती रहती है। लेकिन इसके बाद बसों का संचालन नहीं होता है। जिससे यात्रियों को दिक्कत होती है।

क्षेत्र के खोन्हौली निवासी पलकधारी ने बताया कि जिम्मेदारों द्वारा महराजगंज जाने के लिए अंतिम बस सात बजे भेजने की बात कही जाती है। लेकिन बस पहले ही निकल जाती है। मदनपुरा निवासी शंकर सहानी ने बताया कि अधिकांश बसों की हालत ठीक नहीं है। खिड़की पर लगे शीशा टूटने के कारण बारिश के दौरान पानी अंदर चला आता है। अन्य मौसम में भी काफी दिक्कत होती है। पैसा पूरा देते हैं लेकिन सुविधा कुछ नहीं है। सिधावे निवासी अनिल कसौधन ने बताया कि शाम को अगर किसी को यात्रा करना हो तो बस नहीं मिल पाती। ओबरी निवासी बीरेंद्र चौधरी ने बताया कि बसों का संचालन विभाग अपनी मर्जी से करता है। यही वजह है कि कई स्थानों के लिए बस जाने का समय होने के बाद भी बस नहीं भेजी जाती है। इसका खामियाजा यात्रियों को उठानी पड़ रही है। एआरएम महेंद्र पांडेय ने कहा कि इस मार्ग पर 40 रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। निचलौल से महराजगंज के लिए अंतिम बस सात बजे के लिए है। कभी कभार सवारी के लिए अनुबंधित बस जल्दी निकल जाती है। जबकि वहां से निगम की बस शाम सात बजे के बाद निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed