फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bus faults will be detected through AI and machine learning, unit in April

Maharajganj News: एआई व मशीन लर्निंग से खोजेंगे बसों की गड़बड़ी, अप्रैल में यूनिट

Mon, 02 Mar 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bus faults will be detected through AI and machine learning, unit in April
पूर्वानुमान आधारित मरम्मत से बढ़ेगी सहूलियत
विज्ञापन

वर्कशॉप में स्थापित होगी मॉनिटरिंग यूनिट

महराजगंज। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज अब रास्ते में तकनीकी समस्या के चलते नहीं रुकेंगी। ऐसी बसों का एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) व मशीन लर्निंग के जरिए पूर्वानुमान आधारित मरम्मत किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज वर्कशॉप में एक यूनिट अप्रैल में स्थापित होगी।
एआरएम सर्वजीत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब वर्कशॉप फोरमैन का दायित्व बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में खराबी आने से पहले बसों की निगरानी कर उन्हें दुरुस्त कराया जा सकेगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) तकनीक डिपो मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। इस सहूलियत से बसों की खराबी समय पूर्व ठीक की जा सकेगी इसके लिए परिचालक व चालक सप्ताह में एक बार बसों को वर्कशॉप किए जाएंगे। जहां फोरमैन की मौजूदगी में परीक्षण होगा व जरूरी होने पर मरम्मत कार्य पूरा कराया जा सकेगा। इससे डिपो की सभी 76 बसों की नियमित मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी और रास्ते में बस की खराबी के चलते यात्री परेशान होने से बच सकेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
राज्य परिवहन निगम प्रबंधक की तरफ से पत्र मिला है। यह यूनिट वर्कशॉप में अप्रैल में स्थापित होगी। इसकी जिम्मेदारी राज्य परिवहन निगम तकनीकी टीम को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-सर्वजीत वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed