फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bus driver's daughter becomes district topper, wants to become bank manager

Maharajganj News: रिजल्ट<bha>--</bha>बस चालक की बेटी बनी जिला टॉपर, बनना चाहती हैं बैंक मैनेजर

Sun, 21 Apr 2024 03:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Bus driver's daughter becomes district topper, wants to become bank manager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। सिसवा बाजार शिवकुमार सिंह इंटर कॉलेज सबयां की छात्रा नेहा चौधरी ने जिला टाॅप किया है। नेहा का लक्ष्य बैंकिंग क्षेत्र में काम करना है। वह बैंक मैनेजर बनना चाहती हैं। नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों समेत परिजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया से दूर नहीं रहीं, लेकिन ज्यादा रुचि नहीं रखती हैं। उनका मानना है कि सोशल मीडिया के सकारात्मक पक्ष का आत्मसात करना चाहिए।

सिसवा नगर पालिका के सबयां उत्तर टोला निवासी रमेश चौधरी एक बस चालक है, वह अपने परिश्रम के बदौलत अपनी बेटी नेहा चौधरी को अच्छी शिक्षा देकर उसके भविष्य को संवारने में लगे हैं। नेहा की पढ़ाई शिशु से लेकर इंटर तक शिव कुमार सिंह इंटर कॉलेज सबयां में ही हुई है। नेहा का लक्ष्य बैंकिंग सेवा क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाना हैं जिसकी तैयारी मे लगी हैं। नेहा को पढ़ाई के साथ, खाना बनाना, गाना सुनना पसंद हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों को पढ़ना अच्छा लगता है। राजनीति में कोई खास रुचि नहीं है। प्रत्येक दिन करीब आठ घंटे मनलगाकर पढ़ाई की। इससे सफलता की राह आसान हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संक्षिप्त ज्ञान से प्रश्नों को हल करने में समस्या होती है, ऐसे में सभी को विषय के बारे में ज्ञान ज्यादा रखना चाहिए। पढ़ने के दौरान एकाग्रचित रहना चाहिए। सबसे जरूरी यह है कि परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने से काफी लाभ होता है। उन्होंने बताया कि हिंदी के शिक्षक पसंदीदा अध्यापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
डॉक्टर बन रोगियों की सेवा करेंगी पीहू जायसवाल
सिसवा बाजार। कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड निवासी पीहू जायसवाल चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर की इंटर की छात्रा हैं इन्होंने इंटर की परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त कर जनपद टाॅप किया है। स्टेशन रोड निवासी बंशी जायसवाल जनरल स्टोर की दुकानदार है। माता बिंदु देवी गृहणी हैं। उनकी एक पुत्र व चार पुत्री सहित पांच संतानों में तीसरे चौथे नंबर की पीहू जायसवाल हैं। पीहू का लक्ष्य नीट की परीक्षा पास कर चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ना है। ताकि मरीजों की सेवा कर सकें
-----------------------
किसान की बेटी मुस्कान डॉक्टर बनेंगी

सिसवा बाजार। क्षेत्र के खसेरारी निवासी इंद्रजीत कुशवाहा के दो बेटी और एक बेटा तीन संतानों में सबसे बड़ी मुस्कान कुशवाहा चिकित्सा के क्षेत्र मे बड़ा काम करना चाहती हैं। मुस्कान इंटर की परीक्षा में जिला टाॅपर बनी हैं। इंद्रजीत कुशवाहा किसान हैं। उनकी पत्नी गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि बेटी को शिक्षा दे कर उसे सफल बनाना ही एक मात्र लक्ष्य है। मुस्कान की प्रारंभिक शिक्षा सिसवा बाजार से हुई है। संवाद
-----------------------------
गोल्डी डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करेंगे
सिसवा बाजार। कोठीभार निवासी किसान की बेटी गोल्डी यादव ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद टाप किया है। गोल्डी यादव की प्रारंभिक शिक्षा सिसवा के बेथल मिशन स्कूल में कक्षा पांच तक व 6 से दस तक प्रेमलाल सिंघानिया इंटर कॉलेज में हुआ। इंटर की पढ़ाई के लिए गोल्डी ने चोखराज विद्यालय में प्रवेश लिया। गोल्डी के किसान पिता सुनील यादव व माता अंतिमा का कहना है बेटी अपनी अथक मेहनत और के बल पर आज सफलता अर्जित कर सबका मान बढ़ाया है।
---------------------------------------
धनंजय बनेंगे डॉक्टर, करेंगे मरीजों की सेवा

सिसवा बाजार। स्थानीय आरपीआसी कॉलेज के छात्र धनंजय कुशवाहा ने जिले में टाप किया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करेंगे। कुशीनगर जनपद के ग्राम सोहरौना खड्डा निवासी किसान पिता अर्जुन कुशवाहा के छह बेटी और एक बेटा सात संतानों मे सबसे छोटा धनंजय की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई है। उसके बाद उनके पिता अर्जुन बेटे की अच्छी शिक्षा के लिए आरपीआइसी कॉलेज सिसवा में दाखिला करा दिया।
-----------------------------------

पंचर बनाने वाले की बेटी जिले में दूसरे स्थान पर, बनेगी डॉक्टर
महराजगंज। एसएस इंटर कालेज की छात्रा मजीदून इंटर में जनपद में दूसरे स्थान पर हैं। यह चिऊटहां गांव की रहने वाली हैं। ग्रामीण परिवेश की छात्रा मजीदून के पिता मुमताज गांव में पंचर बनाने की दुकान खोले थे। उसी से परिवार का गुजर बसर होता था। परेशानी हुई तो सउदी काम करने चले गए। मजीदून डॉक्टर बनकर पिता का नाम रोशन करेंगी। इसे ध्यान में रखते हुए वह आगे की पढ़ाई करेंगी।
-------------------------------
सिविल सर्विस में जाना चाहतीं हैं दूसरा स्थान पाने वाली संजना
महराजगंज। चिउटहां गांव की रहने वाली संजना कसौधन इंटर में जिले में दूसरे स्थान पर हैं। वह सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं। ग्रामीण परिवेश रहने के बाद भी सीमित संसाधनों में बेहतर ढंग से पढ़ाई करते हुए अपने मां बाप का नाम रोशन की। संजना कसौधन के पिता होशिल कसौधन किसान हैं। मां दुर्गावती देवी गृहणी हैं। संजना ने बताया कि तीन बहन और दो भाई हैं। सबसे बड़े भाई राहुल हैं। बीसीए की तैयारी कर रहे हैं,उसके बाद ज्योति हैं, जो बीए की पढ़ाई करती हैं। उसके बाद शालिनी बीएससी में पढ़ रही हैं। संवाद
-----------------
शिक्षामित्र की बेटी बनेगी कृषि वैज्ञानिक

सिसवा बाजार। कस्बे के रायपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र अरुण कुमार चौधरी की बेटी अनुप्रिया चौधरी जिले में इंटर की परीक्षा में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने बताया कि कृषि वैज्ञानिक बनकर पापा का सपना पूरा करना है। अनुप्रिया चौधरी ने बताया कि उसकी शिक्षा सिसवा में ही हुई है। चोखराज विद्यालय से इंटर की पढ़ाई की। अनुप्रिया को खेती किसानी करने का बहुत शौक है, चह एक कृषि वैज्ञानिक बन कर किसानों के हित में काम करना चाहती हैं। जिसके लिए आगे की पढ़ाई के लिए तैयारी में जुट चुकी है। उसे पढ़ाई के अलावा लूडो खेलना बहुत पसंद है। उन्होंने बताया कि आठ घंटे प्रत्येक दिन पढ़ाई की। संवाद
--------------------------------
शिक्षक का बेटा एनिमल बायो टेक्नोलॉजी में बनाएगा करियर
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के कमासीन खुर्द के रहने वाले सरफराज निजामी इंटर की परीक्षा में जिले में तीसरे पायदान पर हैं। यह दल सिंगार इंटर काॅलेज रतनपुरवा के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि एनिमल बायो टेक्नोलॉजी में करियर बनाने की इच्छा है। सरफराज के पिता मोहम्मद इरफान चुनवतिया प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। सरफराज के दो और भाई हैं। सबसे बड़े भाई मोहम्मद समीम जाफरी हैं, जो बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed