फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bus collides with pickup, two including student killed

Maharajganj News: बस ने पिकअप में मारी टक्कर, छात्र समेत दो की मौत

Tue, 28 Nov 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with pickup, two including student killed
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस ने एक पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गया। उसकी चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो गई। जबकि पिकअप चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। देर शाम पिकअप चालक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी दुर्गेश जैसवाल 18 अपने मित्र सेमरा राजा निवासी प्रिंस चौधरी 18 के साथ भैंसा पुल के समीप स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने गए थे। दोनों युवक इंटरमीडिएट के छात्र हैं। कोचिंग से बाहर निकलकर बाइक के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने एक पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक के पास खड़े दोनों छात्रों को रौंदते हुए पलट गया। हादसे में प्रिंस चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्गेश जैसवाल व पिकअप चालक महुअवा निवासी प्रेमसागर 35 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने प्रिंस चौधरी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुर्गेश व प्रेमसागर को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस व पिकअप कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed