फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   burnt idol of hemamalini

कांग्रेसियों ने सांसद हेमामालिनी का पुतला फूंका

Sun, 31 Dec 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
burnt idol of hemamalini
यूथ कांग्रेस कार्यालय पर हेमामालिनी का पुतला जलाते यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज। मुंबई के एक पब में आग लगने से हुई 14 लोगों की मौत के मामले में फिल्म अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद हेमामालिनी के विवादित बयान से गुस्साए यूथ कांग्रेसियों ने शनिवार को पार्टी कार्यालय के सामने पुतला जलाकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि भाजपा सांसद ने बढ़ती जनसंख्या को हादसे का कारण बता कर सवा सौ करोड़ भारतीयों का मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन


शनिवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांसद हेमा मालिनी के इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि भाजपा सांसद ने मुंबई पब कांड में मारे गए लोगों पर भद्दा कमेंट कर देशवासियों का मजाक उड़ाया है। उन्हें तत्काल अपने बयान को वापस लेते हुए देशवासियों और मृतकों के परिजनों ने माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने मृतकों के परिजनों एवं घायलों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस नेता राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा सांसद के गैर जिम्मेदाराना बयान से पीड़ित परिवारों के साथ साथ देश की सवा सौ करोड़ जनता की भावना आहत हुई है। मथुरा जैसे पवित्र जगह की महिला सांसद का ऐसा बयान बेहद निंदनीय है। उन्होंने सांसद हेमामालिनी से इस्तीफे की भी मांग की। इस दौरान चंद्रजीत भारती, विराजवीर अभिमन्यु, सूरज गुप्ता, सर्वेश तिवारी, दिलीप मिश्र, विनोद सिंह, हरेंद्र यादव, प्रकाश मौर्य, आकाश व राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed