फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bullion traders worried over decline in gold trade, submitted memorandum demanding relief

Maharajganj News: सोना कारोबार में गिरावट से सर्राफा व्यापारी चिंतित, ज्ञापन सौंप राहत की मांग की

Tue, 19 May 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders worried over decline in gold trade, submitted memorandum demanding relief
सर्राफा व्यापारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। सोना कारोबार में लगातार गिरावट व बाजार में बढ़ती मंदी से परेशान सर्राफा व्यापारियों ने सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की है। सोमवार को सोनार कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
स्वर्ण व्यापारियों ने गोल्ड बैंक गठन, सोना-चांदी के दाम नियंत्रित करने और कमोडिटी मार्केट पर रोक लगाने की मांग उठाई। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि कारोबार प्रभावित होने से छोटे व मध्यम वर्ग के सर्राफा व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है। अध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा ने कहा कि स्वर्ण समाज प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान करता है, लेकिन इसका सीधा असर छोटे व मध्यम वर्ग के स्वर्ण व्यापारियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

कारोबार में लगातार गिरावट आने से हजारों परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने लगा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सरकार ने आवश्यक कदम नहीं उठाए तो छोटे सर्राफा व्यवसायियों की स्थिति और गंभीर हो सकती है। स्वर्ण व्यापारी हरिशंकर वर्मा, राजेंद्र स्वर्णकार, अनूप सोनी, पवन कुमार वर्मा व शिवजी वर्मा ने रिजर्व बैंक के माध्यम से भारतीय गोल्ड बैंक की स्थापना कराने की मांग की। उनका कहना है कि इससे सर्राफा कारोबार को स्थिरता मिलेगी व व्यापारियों को सुरक्षा भी प्राप्त होगी। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल की तरह सोना-चांदी के दाम नियंत्रित करने तथा कमोडिटी मार्केट पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का आरोप है कि कमोडिटी कारोबार के चलते छोटे व्यापारी लगातार नुकसान झेल रहे हैं। स्वर्ण व्यापारियों ने सरकार से स्वर्ण व्यापारियों को सहकारी लाइसेंस देने, बच्चों की शिक्षा व अन्य रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed