फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bullies attacked a young man with sticks and rods, serious

Maharajganj News: दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला, गंभीर

Sun, 15 Mar 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bullies attacked a young man with sticks and rods, serious
भिटौली (महराजगंज)। भिटौली थाना क्षेत्र के सिसवा मुंशी चौराहे पर सरेआम एक युवक पर अज्ञात बाइक सवार चार-पांच युवकों के एक गैंग ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खास निवासी अंजार (25) किसी काम से सिसवां मुंशी चौराहे पर गए थे तभी अचानक बाइक से आए चार-पांच अज्ञात युवकों के एक गैंग ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने अपने मुंह पर पट्टी बांध रखी थी जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। अचानक हुए हमले से अंजार गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी छोटेलाल ने बताया कि घटना की सूचना मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed