फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bulldozer runs on encroachment, creates panic

Maharajganj News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Tue, 19 Dec 2023 07:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 19 Dec 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on encroachment, creates panic
निचलौल। चमनगंज पुल से सटे नहर की पटरी पर अवैध तरीके से कब्जा कर लगे 70 अस्थाई दुकानों को मंगलवार को बुलडोजर चलवाकर हटवा दिया गया। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सहायक अभियंता तनुश्री ने बताया कि चमनगंजपुल के इर्द गिर्द नहर की पटरी की भूमि पर करीब 70 लोग अवैध तरीके से कब्जा कर दुकान और आवास बना लिए थे। उन्हें उक्त भूमि से कब्जा हटाने के लिए कई बार नोटिस दी गई। इसी क्रम में सप्ताह पहले इन दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भेजी गई थी। इतना ही नहीं लाउडस्पीकर के माध्यम से भी अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों से अपील की गई थी। अतिक्रमण न हटाने पर राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में इन दुकानों पर बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटवा दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी, डीआरओ प्रदीप प्रकाश मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, जूनियर इंजीनियर जगवीर, सुबास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed