फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Buddha Vidyapeeth Naugarh victorious in inter-college women's volleyball

Maharajganj News: अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबाल में बुद्ध विद्यापीठ नौगढ़ विजयी

Wed, 15 Oct 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Buddha Vidyapeeth Naugarh victorious in inter-college women's volleyball
महाराजगंज। सिद्धार्थ विश्व विद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर से संबद्ध जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया, जिसमें बुद्ध विद्यापीठ नौगढ़ की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। उपविजेता ताराचंद राजेंद्र प्रसाद महाविद्यालय निचलौल रहा। बुद्ध विद्यापीठ की खिलाड़ी नंदिनी को बेस्ट प्लेयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मंगलवार को संपन्न इस प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल में बुद्ध विद्यापीठ नौगढ़ ने गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय चौक बाजार को 10-0 और 25-13 से शिकस्त दी। दूसरा सेमीफाइनल ताराचंद निचलौल महाविद्यालय और पीजी कॉलेज महाराजगंज के बीच खेला गया, जहां निचलौल ने 25-6 और 25-6 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला बुद्ध विद्यापीठ नौगढ़ और ताराचंद राजेंद्र प्रसाद पीजी कॉलेज निचलौल के बीच हुआ। नौगढ़ की कप्तान नंदिनी, ज्योति वर्मा, चांदनी, रोशनी, नीम, अंजलि और संजना साहनी के बेहतरीन प्रदर्शन से टीम ने निचलौल को 25-13 और 25-16 से हरा दिया। इस जीत से नौगढ़ की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed