फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bsp workers celebrated mayawati birthday

बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिन

Fri, 15 Jan 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bsp workers celebrated mayawati  birthday
नगर के हाल में पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदीन कार्यक्रम में मंचासीन बसपा पदाधिकारी,इस दौरान कोविड - फोटो : MAHARAJGANJ
बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की दीर्घायु की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर के मैरिज हाल में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्म दिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना की। साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि बसपा गोरखपुर के प्रभारी सुरेश कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा झूठ के सहारे सत्ता में आई। आज के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। बसपा अध्यक्ष ने गरीब पिछड़े लोगों को उनका अधिकार दिलवाने का कार्य किया। वह सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली नेता हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार से आम जन मानस पूरी तरह त्रस्त है और बसपा को लेकर लोगों में उत्साह है। सेक्टर प्रभारी सुरेश चंद्र भारती ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी शासन के लिए बसपा की सरकार जरूरी है। सेक्टर प्रभारी गोरखपुर मंडल घनश्याम दास ने कहा कि प्रदेश में कानून राज स्थापित करने के लिए से संकल्प लेकर जाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गौतम ने की। जबकि संचालन जिला महासचिव तबारक हुसेन ने किया। इस दौरान श्रवण पटेल, अशोक प्रताप निषाद, नंदू प्रसाद, शमसुल हुदा खान, ओमप्रकाश पासवान, सोनू गौतम, अम्बरीष लल्लन, अखिलेश वर्मा, रब्बुल हसन, रामलखन, रामचंद्र गौतम, रामराज चौरसिया, सुरेंद्र सिंह सैथवार, गोविंद कसौधन, जितेंद्र कुमार गौतम, राम अनुज मौर्य, राजेंद्र दुबे, बैरिस्टर पांडेय, बीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी उम्र की कामना करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

फोटो
संगठन को मजबूत बनाने को लेकर प्रयास करें कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अभय मिशन के बारे में समाज के लोगों को जागरूक करना होगा। संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ता पूरी तत्परता से जुट जाएं। ऐसा कर जहां पार्टी में संख्या बल को बढ़ाया जा सकेगा, वहीं, राजनैतिक भागेदारी को सुनिश्चित किया जा सकेगा। ये बातें शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता ने कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ हैं। ऐसे में सभी अपने कार्यों को लेकर पूरी तरह संजीदा रहें। बसंत सिंह निषाद ने कहा कि 16 फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में अभय जयंती का आयोजन होगा, इसे सफल बनाने को लेकर सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। कार्यकर्ता इस संबंध में अधिक से अधिक लोगों को अवगत कराते हुए कार्यक्रम में उनकी सहभागिता सुनिश्चित कराएं। मिशन से जुड़े सभी कार्यक्रमों को लेकर समाज के लोग विशेष रूप से रुचि लें। इस दौरान नंदलाल निषाद, भोला निषाद, रामसुभग निषाद, सुरेश सिंह निषाद, रामलाल निषाद तथा कैलाश सिंह निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed