फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Brothers and nephews had committed murder for four acres of land, four arrested

Maharajganj News: भाई-भतीजों ने चार एकड़ जमीन के लिए की थी हत्या, चार पकड़े

Sun, 24 Mar 2024 10:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 24 Mar 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Brothers and nephews had committed murder for four acres of land, four arrested
महराजगंज। मंदबुद्धि भाई की चार एकड़ जमीन हथियाने के लिए भाई ने ही अपने दो बेटों व गांव के एक व्यक्ति के साथ मिलकर मार डाला था। शव जंगल में फेंक दिया था। रविवार को पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को सदर कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने बाबूलाल (45) हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस की पूछताछ में चारों आरोपियों ने बताया कि बाबूलाल के नाम से चार एकड़ जमीन है। बाबूलाल मंदबुद्धि का था। इसके चलते जमीन का बैनामा कराने में पेंच फंस रहा था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। इस वजह से उसे रास्ते से हटाने के लिए उसके भाई हरिहर चौहान ने योजना बनाई। 16 मार्च को अपने बेटे मनीष, सोहन व गांव के तुफानी के साथ बहाने से बाबूलाल को पकड़ी जंगल में ले गया। दोनों भतीजे और गांव के व्यक्ति ने बाबूलाल को पकड़ लिया और भाई हरिहर चौहान ने गला दबाकर उसकी हत्या कर शव झाड़ियों में छिपा दिया।
विज्ञापन

जंगल में पशु चराने पहुंचे चरवाहों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की तो शव की पहचान पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बाबूलाल के रूप में हुई। कोतवाली थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में जमीन से जुड़ा मामला सामने आने पर मृतक के भाई व भतीजों पर शक हुआ। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। रविवार को पिपरा रसुलपुर पेट्रोल पंप के पास बोकड़ा मंदिर मोड़ पर चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो वह पहले आनाकानी करने लगे। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि बाबूलाल के हिस्से की जमीन हड़पने के लिए उसकी हत्या करके शव को पकड़ी जंगल में छुपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि हत्यारोपी ग्राम रानीपुर टोला औरहवा कला थाना पुरन्दरपुर निवासी भाई हरिहर, उसके बेटों मनीष व सोहन चौहान व गांव के तूफानी को गिरफ्तार कर लिया। चारों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed