{"_id":"6438569a13c3bf39f7072346","slug":"brother-sister-burnt-maharajganj-news-c-7-1-124943-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जलकर भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जलकर भाई-बहन की मौत
Fri, 14 Apr 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां क्षेत्र के खरग बरवा में झोपड़ी में आग लगने से दो बच्चो की मौत के बाद लगी भीड़।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से 500 मीटर की दूरी पर बागीचे में बनी थी झोपड़ी, जल रहे मासूमों को देखकर चिल्लाते हुए दौड़ी मां
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के खरगबरवा गांव में बागीचे के पास बनी झोपड़ी में आग लगने से भाई-बहन जिंदा जल गए। गांव के लोगों ने दौड़कर पंपिंगसेट चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। हर कोई इधर-उधर भागने लगा। आग गांव में न बढ़े, इसके लिए प्रयास करना लोगों ने शुरू कर दिया।
नौतनवां थाना क्षेत्र के खरगबरवां गांव में गौतम खेत की रखवाली करने के लिए गांव के बाहर घर से 500 मीटर की दूरी पर बागीचे में एक झोपड़ी बनाए थे। बृहस्पतिवार को उनका तीन साल का बेटा राजा और चार साल की बेटी काजल झोपड़ी में खेलने में गए। शाम करीब 4:30 बजे दोनों अंदर से चेचरा बंद कर झोपड़ी में खेल रहे थे। अचानक झोपड़ी जलने लगी। दोनों मासूमों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।
गांव के लोग समझ नहीं सके कि झोपड़ी में दो मासूम हैं। गांव के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े तो मासूमों की मां, दादी चिल्लाते हुए घर से निकलीं। वे बोल रही थीं कि मेरे बच्चों को बचाओ। गांव के लोगों ने पंपिंगसेट चलाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक भाई-बहन जल चुके थे।
विज्ञापन
आग बुझने के बाद मासूमों के शव को देखकर उनकी मां सरिता बेहोश हो गईं। इस घटना की जानकारी होते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। लोगों के मुताबिक बच्चे खेलने के दौरान माचिस की तीली जलाए होंगे, इससे आग लगी होगी। आग लगने के सटीक कारणों को कोई बता नहीं सका।
नौतनवां क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।