{"_id":"697a7f8af4ba96e00d04096a","slug":"brother-in-law-beats-sister-in-law-fir-registered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-170318-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: देवर ने भाभी को मारापीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: देवर ने भाभी को मारापीटा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में जमीन के बंटवारे और पैसे के विवाद में देवर ने भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। सुशीला देवी ने देवर रामेश्वर पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
सुशीला देवी, ग्राम बचगंगपुर टोला कोईरीपुर (पश्चिम) की स्थायी निवासी हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका देवर रामेश्वर पिछले दो दिनों से जमीन के बंटवारे को लेकर उनके पति परमेश्वर और उन्हें गालियां दे रहा था। जब सुशीला ने विरोध किया तो रामेश्वर ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी रामेश्वर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।