{"_id":"688a6e608ee93e000c0c10bf","slug":"bright-sunshine-increased-the-mercury-relief-after-noon-maharajganj-news-c-206-1-go11002-156003-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चटख धूप से उछला पारा, दोपहर बाद राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चटख धूप से उछला पारा, दोपहर बाद राहत
Thu, 31 Jul 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक धूप चटख रही, जिससे तापमान में उछाल देखने को मिला। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया।
दोपहर बाद बादलों के डेरा डालने और 11 किमी की रफ्तार से चली हवा के बीच हल्की बारिश का दौर लगभग 30 मिनट तक चला जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। एक अगस्त से झमाझम बारिश के आसार हैं।
सोमवार सुबह आठ बजे से ही धूप ने लोगों को बेहाल करने का कार्य किया। हर घंटे तापमान बढ़ा और यह स्थिति दोपहर 12 बजे तक बनी रही। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। 11 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा और हल्की बारिश ने लोगों को राहत देने का कार्य किया। हालांकि हल्की बारिश अधिक देर तक नहीं हुई, लेकिन इसके बाद भी बादलों के छाए रहने के कारण मौसम लोगों के लिए राहत भरा बना रहा और बादलों को देख लोग देर रात बारिश का अनुमान लगाते रहे। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।