फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bridge damaged for one and a half year, people worried

Maharajganj News: डेढ़ साल से पुल क्षतिग्रस्त, लोग परेशान

Mon, 24 Jun 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Bridge damaged for one and a half year, people worried
महराजगंज। पकड़ी से पनियरा मार्ग पर बलिया नाले पर बना पुल डेढ़ साल से क्षतिग्रस्त है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। इस मार्ग से होकर रोजाना क्षेत्र के 72 गांवों के लोग जरूरी कार्यों से जिला मुख्यालय आते हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्वस्त हो चुके पुल को बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। पुल के दोनों तरफ पांच फीट की दीवार खड़ी कर आवागमन बंद कर दिया गया है। किनारे से रास्ता बनाकर लोग आते जाते हैं।
विज्ञापन

राजेश सहानी का कहना है कि कुछ दिन पहल लोगों को आने-जाने के लिए पुल के बगल से बाईपास बनाया था। पिछले महीने हुई बारिश में खड़ंजा क्षतिग्रस्त हो गया था। बालगोविंद गुप्ता ने कहा कि पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण अधिक दूरी तय करके मुजुरी बाजार से जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 100 रुपये किराया चुकाना पड़ रहा है। जबकि महराजगंज से खुटहा 50 रुपये, महराजगंज से गांगी बाजार के लिए 160 रुपये किराया लग रहा है।
विज्ञापन


नगर पंचायत पनियरा और बाजार गांगी बाजार, मुजुरी बाजार एवं क्षेत्र के मोहद्दीपुर, बड़हरा लाला, बैदा, सुचितपुर, रामनगर, जर्दी, तेंदुअहिया, रतनपुरवा, खैंचा, अनंतपुर, मौलागंज, सोनबरसा, माधोनगर, सतगुर, कनैला, रानीपुर, लक्ष्मीपुर आदि गांव के लोगों को 20 किलोमीटर अधिक चक्कर लगाना पड़ता है। हरिकेश यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय पर पहुंचने के लिए 22 किलोमीटर अधिक दूरी तय करके सिंहपुर होते हुए महलगंज से होकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बलिया नाले के पुल के निर्माण के लिए दो बार शासन स्तर पर स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। फाइल लंबित पड़ी हुई है। शासन से जल्द ही धन स्वीकृत होने की संभावना है।
गंगा सागर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed