फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bride goes missing from her maternal home five days after the wedding.

Maharajganj News: शादी के पांचवें दिन दुल्हन मायके से लापता

Fri, 03 Jul 2026 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bride goes missing from her maternal home five days after the wedding.
दूल्हे के घर बहूभोज की चल रही थी तैयारी
विज्ञापन


ठूठीबारी। शादी के पाचवें दिन एक दुल्हन अपने मायके से अचानक लापता हो गई। शादी के पांचवें दिन दूल्हा-दुल्हन को बुलाने आने वाला था। उधर दूल्हे के घर बहूभोज की चल रही तैयारी फीकी पड़ गई।
ठूठीबारी कस्बा निवासी एक युवक की शादी बड़े धूमधाम से 27 जून को बरगदवां थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। दूल्हा पांच दिन बाद दुल्हन को उसके मायके बरगदवां थाना क्षेत्र से बुलाने जाने वाला था। बृहस्पतिवार की सुबह दूल्हे पक्ष को जानकारी हुई की दुल्हन अपने मायके से रात में ही लापता हो गई है। लड़की के लापता होने की भनक लगते ही लड़की व लड़के पक्ष के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

लोग दुल्हन को ढूंढ़ने में लग गए। वहीं दूल्हे के घर बड़े धूमधाम से बहूभोज कार्यक्रम के आयोजन में भोजन बन रहा था। दूल्हे पक्ष के लोग चिंता में पड़े थे कि कोई पूछेगा कि दूल्हन आई की नहीं तो हम लोग क्या जवाब देंगे। इस संबंध में बरगदवां थानाध्यक्ष धनंजय कुमार राय ने बताया की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed