फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BPED union demands completion of 32022 sports instructor recruitment

Maharajganj News: बीपीएड संघ ने 32022 खेल अनुदेशक भर्ती पूरी कराने की मांग की

Sat, 06 Jun 2026 03:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
BPED union demands completion of 32022 sports instructor recruitment
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज। बीपीएड संघ ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष कुलदीप मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस दौरान 32,022 शारीरिक शिक्षक खेल अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कराने की मांग की। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि बीपीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थी पिछले 10 वर्षों से रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं और न्यायालय के आदेशों के बावजूद भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।



कुलदीप मणि त्रिपाठी ने कहा कि 19 सितंबर 2016 को बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 32022 शारीरिक शिक्षक (खेल अनुदेशक) भर्ती का शासनादेश जारी किया गया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्च 2017 में काउंसिलिंग और नियुक्ति की समय-सारिणी भी जारी कर दी गई थी, लेकिन 23 मार्च 2017 को सभी भर्तियों को समीक्षा के नाम पर रोक दिया गया।
विज्ञापन




संघ का कहना है कि अभ्यर्थियों ने कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन समाधान नहीं निकला। इसके बाद मामला न्यायालय पहुंचा, जहां एकल पीठ और बाद में खंडपीठ ने भी भर्ती प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी करने का आदेश दिया। इसके बावजूद भर्ती को पूरा करने के बजाय विभिन्न स्तरों पर अपीलें दाखिल की गईं और अंततः भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया। संघ के अनुसार मामला अभी भी न्यायिक प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीपीएड अभ्यर्थियों ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री से मांग किया की वे राज्य सरकार और भाजपा संगठन के स्तर पर समन्वय स्थापित कर भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराने की पहल करें। ज्ञापन देने के दौरान मनीष तिवारी, रवींद्र सिंह, दिनेश, धर्मेंद्र, ऋषिकेश, अखिलेश, राममिलन, श्रवण कुमार सैनी, ब्रजेश्वर लाल सहित संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed