{"_id":"668e91a097fcb1008b00a98d","slug":"boycott-of-online-attendance-continues-in-council-schools-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126438-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी का बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी का बहिष्कार जारी
विज्ञापन
महराजगंज। प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों के आह्वान पर बुधवार को भी विद्यालय में ऑनलाइन हाजिरी का शिक्षकों का बहिष्कार जारी रहा। स्कूलों में अध्यापकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सभी संगठनों का कहना है कि सरकार जबतक उनकी समस्याओं का निस्तारण करती है, तबतक ऑनलाइन हाजिरी व डिजिटिलाइजेशन का बहिष्कार रहेगा।
शिक्षकों का कहना है कि वर्तमान सरकार की ओर से शिक्षकों, शिक्षिकाओं के ट्रांसफर, प्रमोशन, हॉफ सीएल, ईएल (31) जैसी अनेक व्यावहारिक समस्याओं का समय से निराकरण किए बगैर विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी व डिजिटलाइजेशन लागू करना चाहती है जो सर्वथा अनुचित व अव्यवहारिक है। इस मुद्दे को लेकर सरकार की नीतियों के विरोध करने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल संघ, महिला शिक्षक संघ, शिक्षामित्र संघ, टीचर सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी), अनुदेशक संघ, पेंशन बचाओ मंच अटेवा आदि विभिन्न संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए शिक्षक, शिक्षिकाओं, अनुदेशक, शिक्षामित्र, कर्मचारीगण के हित खड़े हो गए हैं।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी का कहना है कि उप्र बेसिक शिक्षा परिषद का शिक्षक सबसे दुर्गम स्थानों पर स्थित विद्यालयों में सेवा प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग
लक्ष्मीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर ऑनलाइन हाजिरी विरोध के तेज करने के लिए लक्ष्मीपुर बीआरसी सभागार में रणनीति बनाई गई। इसी तरह से जनपद के 12 ब्लॉकों पर बैठक कर आगामी रणनीति बनाई गई। ब्लाॅक इकाई लक्ष्मीपुर के अध्यक्ष धनप्रकाश त्रिपाठी एवं महामंत्री हरिश्चंद्र चौधरी ने बैठक के माध्यम से बताया कि परिषदीय शिक्षकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, राज्य कर्मचारियों की भांति 31 उपार्जित अवकाश, 12 द्वितीय शनिवार अवकाश, अर्द्ध-आकस्मिक अवकाश, प्रतिकर एवं अध्ययन अवकाश, निशुल्क चिकित्सा सुविधा अनुमन्य करने, शिक्षकों की पदोन्नति शीघ्र करने जैसी मांगें सम्मिलित है। संवाद