{"_id":"6a399fb6329ddd8df60a667e","slug":"boy-injured-after-boundary-wall-collapses-condition-critical-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-179738-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाउंड्रीवाल गिरने से बालक घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाउंड्रीवाल गिरने से बालक घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
बृजमनगंज में दीवार गिरा।
सड़क के किनारे बन रही नाली के लिए जेसीबी से खोदा गया था गड्ढा
फरेंदा। बृजमनगंज के वार्ड नंबर दो बाल्मीकि नगर में नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे की वजह से एक निजी भवन की बाउंड्रीवाल गिर गई। उसके नीचे दबने से एक बालक घायल हो गया। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल भिजवाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बाल्मीकि नगर के थाना रोड से कब्रिस्तान वाले मार्ग पर चल रहे नाली निर्माण और सीसी मार्ग निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने जेसीबी से गड्ढा खोद कर छोड़ दिया था। सोमवार दोपहर में हुई बारिश के कारण गणेश जायसवाल के मकान का बाउंड्रीवाल गिर गया। उसी मार्ग से गुजर रहे बालक रितेश (12) पुत्र लालबाबू दबकर घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने बालक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय निवासी गणेश जायसवाल, श्याम नारायण वर्मा व लाल बाबू वर्मा ने बताया कि छह फीट मार्ग पर नाली व सीसी मार्ग निर्माण के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदने की वजह से दीवार दरकने से हादसा हुआ है। जबकि सकरे रास्ते पर मजदूरों से भी काम करवाया जा सकता था।
विज्ञापन
घायल की मां पूजा ने बताया कि बारिश के कारण जमीन में नमी आ गई थी। बाउंड्रीवाल के किनारे बालक खेलते हुए पहुंच गया। उसी दौरान दीवाल गिर गई, मजदूरों व स्थानीय लोगों ने बच्चे की जान बचा ली।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।