फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Boy dies after getting caught in a thresher in Baratgadha.

Maharajganj News: बरातगाढ़ा में थ्रेसर की चपेट में आने से बालक की मौत

Sun, 04 Oct 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Boy dies after getting caught in a thresher in Baratgadha.
घर के सामने मढ़ाई करते समय बालक थ्रेसर की चपेट में आ गया
विज्ञापन

फरेंदा। क्षेत्र के बरातगाढ़ा में शुक्रवार की रात में थ्रेसर की चपेट में आए ननिहाल आए मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजन को हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलरहिया निवासी उमेश मौर्या का तीन वर्षीय पुत्र आर्यन मौर्या अपने नाना के घर के घर बरातगाढ़ा टोला लोहरपुरवा निवासी सुखराज के घर आया था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे सुखराज के घर के सामने थ्रेसर से धान की दौनी हो रही थी। उसी दौरान आर्यन खेलते हुए थ्रेसर के पास पहुंच गया और उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में घायल बालक को इलाज के लिए केएमसी हॉस्पिटल महराजगंज ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed