{"_id":"6a441c4c37ec00e3320dc924","slug":"boy-dies-after-coming-in-contact-with-a-rotavator-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-180292-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की मौत
विज्ञापन
खेत में जुताई करते समय हुआ हादसा, घर में मची चीख-पुकार
फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के दुबौलिया गांव में खेत की जुताई करते समय आठ वर्षीय बालक अमन की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। बालक के मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुबौलिया के गुलराजपुर निवासी किशोर के घर के बगल में मंगलवार को खेत में जुताई हो रही थी। उसी दौरान उनका बेटा अमन (8) खेलते हुए वहां पहुंचा गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया। घटना को देखते ही मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी रोका दी। अमन रोटावेटर में ही फंस गया था। लोगों के काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि रोटावेटर को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
दुबौलिया में घटना स्थल पर पहुंची अमन की मां बेटे का शव रोटावेटर में फंसा देखकर बेसुध हो गई। पिता किशोर के दो बेटों में अमन बड़ा था। पिता मजदूरी करके परिवार की आजीविका चलाता था। मां दहाड़े मार कर रोते हुए बेसुध हो रही थी। गांव की महिलाएं ढाढ़स बंधा रही थी।