{"_id":"64f38c8f25dd857d89082ca7","slug":"boundary-wall-will-be-built-in-57-schools-campus-will-be-safe-maharajganj-news-c-7-gkp1037-292362-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 57 विद्यालयों में बनेगी चहारदीवारी, सुरक्षित होगा परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 57 विद्यालयों में बनेगी चहारदीवारी, सुरक्षित होगा परिसर
विज्ञापन
- कुल दो करोड़ 51 लाख 94 हजार से सुधारी जाएगी विद्यालय की स्थिति, बच्चों व शिक्षकों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के विभिन्न ब्लाॅकों में संचालित होने वाले परिषदीय विद्यालयों के परिसर को सुरक्षित किया जाएगा। वहां पर चहारदीवारी 57 विद्यालयों के चहारदीवारी निर्माण पर कुल दो करोड़ 51 लाख 94 हजार की धनराशि खर्च होगी।
जिले में संचालित होने वाले 1695 परिषदीय विद्यालयों में से अधिकांश विद्यालयों में चहारदीवारी की आवश्यकता है। चरणवार उनकी स्थिति को सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने यह सोचकर पहल की है कि चहारदीवारी के बनने से जहां परिसर में अनधिकृत रूप से किसी के प्रवेश पर लगाम लगेगी, वहीं बच्चों व शिक्षकों को भी मुश्किलों से बचाने में मदद मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
ब्लॉकवार इतने विद्यालयों की सुधरेगी दशा
सदर व धानी ब्लॉक के चार-चार, घुघली व फरेंदा के पांच- पांच, सिसवा के नौ, पनियरा के एक, परतावल, निचलौल एवं नौतनवां के छह-छह, लक्ष्मीपुर के सात, बृजमनगंज के तीन व मिठौरा के एक विद्यालय का नाम है। प्रत्येक चहारदीवारी के निर्माण पर चार लाख 42 हजार रुपया खर्च किया जाएगा।

जिले के 57 परिषदीय विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण के लिए धनराशि भेज दी गई है। इसके बनने से परिसर सुरक्षित होगा।
श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी