फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Both teenage girls recovered from Delhi; two accused in custody.

Maharajganj News: दिल्ली से बरामद हुईं दोनों किशोरियां, दो आरोपी हिरासत में

Tue, 15 Sep 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Both teenage girls recovered from Delhi; two accused in custody.
एक ही गांव से नौ सितंबर को हुई थीं लापता, सर्विलांस की मदद से पुलिस ने खोजा
विज्ञापन

श्यामदेउरवा क्षेत्र के कतरारी रहने वाले हैं आरोपी
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नौ सितंबर को लापता हुईं 14 वर्षीय दो किशोरियों को गुलरिहा पुलिस ने शनिवार को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। दोनों को साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने महराजगंज के श्यामदेउरवा क्षेत्र के कतरारी निवासी अमित यादव और विद्याधर यादव को हिरासत में लिया है।
एक किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी नौ सितंबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से गायब हो गई। सुबह साढ़े पांच बजे परिजन जागे तो वह कमरे में नहीं थी। तलाश के दौरान पता चला कि कतरारी निवासी अमित यादव उसे अपने साथ ले गया है। वहीं, गांव की दूसरी महिला ने भी अपनी 14 वर्षीय बहन के लापता होने की सूचना दी। आरोप है कि कतरारी निवासी विद्याधर यादव उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस किशोरियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

सर्विलांस की मदद से दोनों आरोपियों की लोकेशन दिल्ली में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि किशोरियों के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed