{"_id":"662454aaa5916bafe9078414","slug":"booths-are-registered-in-sensitive-category-due-to-traditional-political-rivalry-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120550-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पारंपरिक राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण संवेदनशील श्रेणी में दर्ज हैं बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पारंपरिक राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण संवेदनशील श्रेणी में दर्ज हैं बूथ
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने तहसील सदर में विभिन्न संवेदनशील बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले माध्यमिक विद्यालय सोनरा में स्थापित बूथों का स्थलीय निरीक्षण/भौतिक सत्यापन किया और नायब तहसीलदार सदर देश दीपक त्रिपाठी से बूथ के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली।
नायब तहसीलदार ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय सोनरा में दो बूथ हैं। बूथ संख्या 94 और 95 दोनों बूथ पारंपरिक राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण संवेदनशील श्रेणी में दर्ज हैं। बूथ संख्या 94 पर कुल मतदाताओं की संख्या 1080 और बूथ संख्या 95 पर कुल मतदाताओं की संख्या 792 है। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रांगण में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए रखी गई सामग्री को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नदुआ का निरीक्षण किया। विद्यालय में दो बूथ बूथ संख्या 88 व 89 स्थापित हैं और दोनों बूथों में कुल मतदाता 1719 हैं।
इसके पश्चात दोनों अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय बागापार द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय बागापार का निरीक्षण किया। बागापार में दोनों विद्यालयों में बूथ संख्या 20 से लेकर बूथ संख्या 24 तक कुल 05 बूथ स्थापित हैं। जहां मतदाताओं की संख्या क्रमशः 1248, 1091, 1107, 1167 और 927 है। जिलाधिकारी ने सभी बूथों को बाउंड्री वॉल के भीतर मौजूद कक्षों में स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही मतदाताओं के आने–जाने के लिए विद्यालय परिसर में एक अतिरिक्त द्वार बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
अंत में दोनों अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय उसरहवा नर्सरी में स्थापित बूथों को देखा। विद्यालय में कुल 03 बूथ 128, 129 और 130 हैं। तीनो बूथों पर कुल 2894 मतदाता हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि वनटांगियां क्षेत्र में स्थापित बूथों में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) को सुनिश्चित कराएं और पोलिंग पार्टियों के ठहरने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने और रूट प्लान व कम्युनिकेशन प्लान को भी ससमय तैयार करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने संवेदनशील और अति संवेदनशील पोलिंग बूथों सहित सामान्य बूथों के लिए निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार बूथों की समीक्षा करने और कमी मिलने पर उनको समय दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने क्रिटिकल बूथों की निरंतर समीक्षा करने और अराजक व संदिग्ध तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई को प्रभावी ढंग से करने के लिए निर्देशित किया। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के मामलों में दोनों पक्षों के साथ बात कर उन्हें चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दें।