फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   booth day affected due to currency crisis

नोट बदलने की होड़ में बूथों पर नहीं पहुंचे लोग

Mon, 14 Nov 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
booth day affected due to currency crisis
घुघली बारीगांव एसबीआई के सामने ग्राहको की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को मतदाता केंद्र वाले विद्यालय खुले रहे।  लेकिन नोट बदलने की होड़ में मतदाता बूथों पर भी असर देखने को मिला। कुछ स्थानों पर मतदाता बनने के लिए युवाओं का जोश दिखा तो कुछ जगहों पर नोट बदलने की होड़ में फिका रहा। बीएलओ मतदान केंद्रों पर बैठकर लोगों  का इंतजार करते रहे। एक्का-दुक्का ही लोग वहां पहुंच कर फार्म छह भरा तथा मतदाता बनने के लिए फार्म जमा किया। 
विज्ञापन


डीएम के आदेश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बीईओ को जारी आदेश में कहा है कि 12 नवंबर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2015-16 को संपन्न कराने के लिए जनपद के विभिन्न जूनियर हाई स्कूल, प्राथमिक विद्यालयों में मतदान केंद्र स्थापित विद्यालयों को भी खोलने का फरमान सुनाया था।
विज्ञापन


जिस पर जनपद के बूथ वाले स्कूलों पर बीएलओ, आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा पहुंची। लेकिन यहां मतदाता बनने के लिए पिछली बार की अपेक्षा कम ही लोग नजर आए। कारण नोट बदलने की होड़ है। जब कि सदर बीआरसी परिसर में नौ बीएलओ में सात बीएलओ ही ड्यूटी पर रहे। इसमें राधिका भाग संख्या 142, दिब्यारानी भाग संख्या 153, अफसाना अंसारी भाग संख्या 154, बिन्दु भाग संख्या 157, चन्द्रकला गुप्ता भाग संख्या 141, शकुन्तला देवी भाग संख्या 155 व अवधेश कुमार भाग संख्या 158 के बीएलओ तैनात रहे जबकि भाग संख्या 156 व 159 के बीएलओ नगर पालिका के कर्मचारी राम बहादुर व ओमप्रकाश पाल मौजूद नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट संकट में फंसी दिल्ली काठमांडू मैत्री बस सेवा 
सोनौली(महराजगंज)। दिल्ली से काठमांडू चलने वाली मैत्री बस सेवा पर भी भारतीय नोट संकट ने असर डाला है। एमबीसी की परमिट पर चलने वाली नेपाली बसें तो यात्रियों के अभाव में बंद हो गई हैं। 500 और 1000 के नोट रद्द होने और बाजार में 100 और 50 के नोट की किल्लत से लोगों को अपनी यात्रा रोकनी पड़ रही है। बस में यात्री नहीं हैं। सीमा से प्रतिदिन 10 से 12 बसें यात्रियों को लेकर काठमांडू दिल्ली पोखरा और बनारस के लिए चलती हैं। लेकिन रविवार की सुबह से शाम तक केवल एक बस भारत से नेपाल गई। भारतीय दूतावास के परमिट पर चलने वाली बसें बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed