{"_id":"62f0063c53beac21ba6b8a19","slug":"booster-dose-installed-at-123-centers-maharajganj-news-gkp446404027","type":"story","status":"publish","title_hn":"123 केंद्रों पर लगाई गई बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
123 केंद्रों पर लगाई गई बूस्टर डोज
विज्ञापन
करमहां में कोविड टिका लगाती एएनएम।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
123 केंद्रों पर लगाई गई बूस्टर डोज
महराजगंज। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले के 123 केंद्रों पर रविवार को बूस्टर डोज लगाई गई। महिला अस्पताल में टीकाकरण कर शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने किया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि छह माह पूर्व कोविड टीके की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को बूस्टर डोज अवश्य लगवानी चाहिए।
18-59 आयु वर्ग के लिए बूस्टर डोज की नि:शुल्क सुविधा 30 सितंबर तक है। 59 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को पहले से ही यह सुविधा नि:शुल्क दी जा रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने कहा कि टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर नागेंद्र पांडेय ने बताया कि जिले के 123 केंद्रों पर शाम चार बजे तक 8063 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।