फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Books of 1.90 lakh students will be verified.

Maharajganj News: 1.90 लाख विद्यार्थियों की किताबों का होगा सत्यापन

Sun, 28 Sep 2025 09:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:59 AM IST
विज्ञापन
Books of 1.90 lakh students will be verified.
महराजगंज। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में विद्यार्थियों में वितरित किताब और वर्कबुक का सत्यापन अब भौतिक रिपोर्ट के साथ आनलाइन भी किया जाएगा। एससीईआरटी की तरफ से इसके लिए पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब किताब समय से पहुंची तो विद्यार्थियों को मिली अथवा बीआरसी में ही रह गई इसकी जानकारी विभाग को रहेगी। एप प्रयोग के निर्देश के बाद डाटा फीडिंग कार्य पूर्ण करने में विभाग जुटा है। लगभग 1500 से अधिक स्कूलों में नामांकित लगभग 2 लाख विद्यार्थियों का डाटा किताब वितरण एप पर फीड किया जा रहा।
विज्ञापन

विद्यालयों में किताब वितरण के लिए क्यूआर कोड आधारित नया एप शुरू किया गया है। इससे पुस्तकों की पारदर्शी, समयबद्ध आपूर्ति और ऑनलाइन निगरानी संभव होगी।
करीब दो लाख छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षामित्रों को अब कक्षा-तीन की हिंदी व गणित विषय की पुस्तकें मार्गदर्शन किताब वितरण एप के माध्यम से मुहैया कराई जाएंगी। इसका उपयोग प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के उपयोग के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed