फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Booking of roadways buses for wedding procession and picnic is now easy

Maharajganj News: बरात-पिकनिक के लिए अब रोडवेज बसों की बुकिंग आसान

Sun, 16 Nov 2025 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Booking of roadways buses for wedding procession and picnic is now easy
400 किमी. यात्रा व 24 घंटे के लिए सिर्फ 27,808 रुपये
विज्ञापन

डिपो में है 76 रोडवेज बस, 6 बसें बिल्कुल नई व मेंटेन
मात्र एक सप्ताह पहले करना होगा आवेदन
महराजगंज। शादी बरात या पिकनिक जाने के लिए रोडवेज बसों की बुकिंग आसान हो गई है। पहले यात्रा तिथि से एक माह पहले बुकिंग करानी पड़ती थी लेकिन अब इस अवधि को घटाकर एक सप्ताह कर दिया गया है। निजी कार्यक्रम के लिए रोडवेज की बुकिंग 400 किमी व 24 घंटे के लिए सिर्फ 27,808 रुपये में की जा सकती है।
परिवहन निगम के महराजगंज डिपो से कोई भी व्यक्ति निजी बस की तरह रोडवेज बस बुकिंग करा सकेगा। इसके लिए डिपो में यात्रा से एक सप्ताह पहले आवेदन करना होगा। कम किराये में बस की सुविधा मिल सके इसके लिए परिवहन निगम ने 400 किलोमीटर तक के लिए 27,808 रुपये किराया निर्धारित किया है। डिपो में कुल 76 बसों का संचालन होता है। डिपो ने अपनी आय बढ़ाने और लोगों की सुविधा के लिए बसों को बुक करने की सुविधा दी है। डिपो में संचालित बसों में से 6 बसें बिल्कुल नई हैं जो अगस्त माह ही आई है। यह बसें पूरी तरह से फिट व मेंटेन हैं।
विज्ञापन

वर्जन.............
रोडवेज बसों की बुकिंग यात्रा के एक माह पहले कराने की शर्त समाप्त हो गई है। अब यात्रा के एक सप्ताह पूर्व रोडवेज डिपो पर पहुंचकर बुकिंग करा सकते हैं। 400 किमी व 24 घंटे का शुल्क 27808 रुपये निर्धारित। इतनी दूरी के लिए प्राइवेट बसों की बुकिंग 30 से 35 हजार है। परिवहन निगम की बस सस्ती व सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्वजीत वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed