फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   book distribution

Maharajganj News: डिक्शनरी व स्कूल बैग वितरण कर विश्व साक्षरता दिवस मनाया

Sat, 09 Sep 2023 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
book distribution
महाराजगंज। रोटरी क्लब की ओर से शुक्रवार को चौपरिया प्राथमिक विद्यालय में डिक्शनरी व स्कूल बैग वितरित कर विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। अध्यक्ष सीजे थाॅमस ने कहा कि पढ़ाई के निरंतर अभ्यास से बच्चों को सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि साक्षरता की ताकत किसी भी घर, परिवार और समाज के साथ उस देश के विकास की नींव को मजबूत करता है। लोगों को साक्षरता के महत्व और इसके लाभ के बारे में जागरूक करने के लिए रोटरी क्लब द्वारा यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोटरी क्लब की सचिव डॉ. कृष्णा साहनी ने कहा कि साक्षरता का मतलब शिक्षित होने की क्षमता होती है, जिससे व्यक्ति समाज में अधिक सकारात्मक योगदान कर सके। डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक समरसता साक्षरता के माध्यम से, समाज में सामाजिक समरसता और समाज में अधिकार सुनिश्चित होते हैं। लोग अपने अधिकारों को समझते हैं और समाज में भाग लेने की क्षमता प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

डॉ. डीके साहनी ने कहा कि साक्षरता का सुधार न केवल व्यक्तिगत सफलता और विकास का माध्यम है, बल्कि यह एक समाज के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सामाजिक, आर्थिक, और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देता है। रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष विजय सिंह संत ने कहा कि साक्षरता वाले लोग समाज में अधिक ज्ञान और सूचना के एक स्रोत के रूप में कार्य कर सकते हैं। पूर्व कोषाध्यक्ष आत्माराम गुप्त ने कहा कि साक्षरता का सुधार न केवल व्यक्तिगत सफलता और विकास का माध्यम है। चौपरियां प्राथमिक विद्यालय पर कक्षा 6 से 8 तक के कुल 45 छात्राओं में डिक्शनरी व स्कूल बैग वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य अर्चना त्रिपाठी, कौसर जहां, लवली श्रीवास्तव, हसीना बानो, शालू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed