फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Body of newlywed woman found hanging just a month and a half after marriage.

Maharajganj News: शादी के डेढ़ माह बाद ही फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Tue, 23 Jun 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Body of newlywed woman found hanging just a month and a half after marriage.
सास-ससुर के साथ रहती थी नवविवाहिता, रोजी-रोजगार के सिलसिले से मुंबई में है पति
विज्ञापन


नौतनवा। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा खैराटी में सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे एक 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किया।

जानकारी के मुताबिक, रोशनी यादव निवासी अरघा का डेढ़ माह पूर्व ही क्षेत्र के खैराटी निवासी दशरथ से विवाह हुआ था। विवाह के बाद पति रोजगार के सिलसिले से मुंबई चला गया। नवविवाहिता घर में अपने सास और ससुर के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को सास और ससुर दोनों खेत में गए थे और विवाहिता घर में अकेली थी। दोपहर में जब सास और ससुर खेत से वापस घर लौट तो एक कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन

काफी आवाज लगाने के बाद भी जब बहू ने कोई जवाब नहीं दिया तो उन्हें कुछ अनहोनी का संदेह हुआ। किसी तरह कमरे में झांककर देखा तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। नवविवाहिता रोशनी यादव का शव कमरे की छत में लगी कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर महिला के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed