{"_id":"6a5544d2824933fde3077896","slug":"body-of-middle-aged-man-found-drowned-in-river-near-lotan-kuti-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181177-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लोटन कुटी के पास मिला नदी में डूबे अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लोटन कुटी के पास मिला नदी में डूबे अधेड़ का शव
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोटन रोड पर स्थित घोंघी नदी पर रविवार शाम दाह संस्कार में गए रामजीत उर्फ मकालू यादव (55) नहाते समय डूब गए थे। सोमवार को उनका शव लगभग सात सौ मीटर दूर लोटन कुटी के पास मिला।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बड़गो टोला भुड़कुड़हा निवासी रामजीत उर्फ मकालू यादव जो रविवार शाम अपने पटीदारी में मृत एक व्यक्ति का दाह संस्कार कराने लोटन पुल स्थित घोंघी नदी पर गए थे। दाह संस्कार के दौरान लोग नहा रहे थे। इसी बीच मकालू ने लोटन की तरफ से नदी में नीचे उतरा कपड़ा निकाला और छलांग लगा दी लेकिन वापस बाहर न आ सका। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी खोजने का प्रयास किया विफल होने पर पुलिस को सूचना दी।
मामला संज्ञान में आते ही कोल्हुई पुलिस और लोटन कोतवाली पुलिस सहित एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन में जुट गई। ज्यादा रात और बारिश होने के चलते तेज बहाव में खोज पाना मुश्किल हो गया। सोमवार सुबह से ही टीम खोजने के लिए नदी में उतर गई।
विज्ञापन
इधर सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा पहुंची और मामले की जानकारी ली। कड़ी मशक्कत के बाद पुल से लगभग सात सौ मीटर की दूरी पर लोटन कुटी के पास मकालू का शव मिला। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि लाश लोटन कोतवाली क्षेत्र में मिलने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए लोटन पुलिस ने भेज दिया है।