{"_id":"6a5159cd925714da88084eb7","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-in-room-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-180920-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के ओड़वलिया गांव में बृहस्पतिवार की रात कमरे में संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के ओड़वलिया निवासी श्रीकेश सहानी की पत्नी संगीता (24) बृहस्पतिवार की रात में करीब नौ बजे संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी परिजन में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतार कर पुलिस को सूचित किया।
पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर पर सास इंद्रावती मौजूद रही। पति व ससुर घर पर नहीं मिले। लोगों ने बताया कि मृतका का मायका संतकबीरनगर जिले के बखिरा में है। मृतका के कोई संतान नहीं है। सूचना पाकर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचकर ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आराेप लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।