{"_id":"6a4ebf89e595d478ee06786d","slug":"body-of-farmer-who-went-to-guard-crops-found-on-his-bed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-180804-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फसल की रखवाली करने गए किसान का बिस्तर पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फसल की रखवाली करने गए किसान का बिस्तर पर मिला शव
विज्ञापन
महिला ग्राम चौकीदार के पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में सनसनी
शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, पुलिस ने कहा-पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के सोनाड़ी खास टोला हथियहवा में फसल की रखवाली करने गए किसान रामदास की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे परिजन में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, रामदास (60) मंगलवार की रात खाना खाने के बाद फसल की रखवाली करने गए थे। सुबह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजन उन्हें देखने खेत पहुंचे। वहां बिस्तर पर उनका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। महिला ग्राम चौकीदार मीरा देवी के पति थे। उनका शव मिलने के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
सूचना पर चौक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, इसलिए मौत के कारणों को लेकर अभी कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।