फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Body of a young man found floating in the water under the culvert.

Maharajganj News: पुलिया के नीचे पानी में उतराया मिला युवक का शव

Wed, 02 Sep 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found floating in the water under the culvert.
नशे में हंगामा करने के बाद पुलिया पर बैठा था युवक
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बड़हरा-बरईपार मार्ग किनारे मिला शव


परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बड़हरा-बरईपार मार्ग पर मंगलवार दोपहर पुलिया के नीचे भरे पानी में एक युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और सीएचसी परतावल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, महम्मदा गांव निवासी साहब (32) मंगलवार सुबह घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह शराब के नशे में बड़हरा-बरईपार मार्ग पर हंगामा कर रहा था। इस दौरान वह राहगीरों और वाहन चालकों को अपशब्द भी बोल रहा था। काफी देर तक शोर-शराबा करने के बाद वह सड़क किनारे बनी पुलिया पर जाकर बैठ गया। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान असंतुलित होकर वह पुलिया से नीचे पानी में गिर गया और डूब गया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद उसका शव पानी में उतराया दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुछ ही घटनास्थल पर देर में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी चंदा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक साहब की तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। इस बाबत एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed