फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Board form filling date extended, now chance till 27th

Maharajganj News: बोर्ड फार्म भरने की तिथि विस्तारित, अब 27 तक मौका

Mon, 22 Sep 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Board form filling date extended, now chance till 27th
महराजगंज। यूपी बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को एक बार फिर विस्तारित कर दिया है। अब 27 सितंबर तक परीक्षा शुल्क के साथ चालान जमा किया जा सकता है। 30 सितंबर वेबसाइट पर विद्यार्थियों का विवरण अपलोड करने की तिथि है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरने की प्रक्रिया पहली जुलाई से शुरू हुई। पांच अगस्त तक निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म भरे गए फिर इसे 16 अगस्त तक बढ़ाया गया। अब 27 सितंबर तक फार्म व चालान जमा किया जा सकेगा और 30 तक डाटा अपलोड करना होगा। एक से चार अक्तूबर तक डाटा सत्यापन किया जाएगा। पांच से आठ अक्तूबर तक संशोधन कर डाटा अपलोड करना होगा। 10 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करने की तिथि है। कक्षा नौवीं और 11वीं की पंजीकरण तिथि भी बढ़ाई गई है। नाैवीं और 11वीं के विद्यार्थियों का पंजीकरण 27 सितंबर तक होगा 10 अक्तूबर तक अन्य प्रक्रियाएं पूरी होंगी।
विज्ञापन

परिषद ने बोर्ड फाॅर्म और पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। 27 सितंबर तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा का फार्म और नौवीं व 11वीं का पंजीकरण होगा।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed