{"_id":"65a03ed450a7214046073f27","slug":"bmt-tiger-won-by-six-wickets-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-13681-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बीएमटी टाइगर ने छह विकेट से हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बीएमटी टाइगर ने छह विकेट से हासिल की जीत
Fri, 12 Jan 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। धनेवा स्थित स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बीएमटी लाइन को छह विकेट से हराकर व बीएमटी टाइगर की टीम ने जीत दर्ज की।
क्रिकेट कोच अतुल मणि त्रिपाठी ने बताया की बृहस्पतिवार को बीएमटी लाइन व बीएमटी टाइगर के बीच मैच खेला गया। बीएमटी टाइगर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बीएमटी लाइन ने 15.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 81 रन बनाए। जयप्रकाश ने 33 बाल पर 34 रन, दिव्यांश ने 9 रन और आदित्य वर्मा ने 3 रन बनाए। बीएमटी टाइगर की ओर से कुणाल ने 3.1 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए। अनंत ने 4 ओवर ने 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। जवाब में बैटिंग करने उतरी बीएमटी टाइगर की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बीएमटी टाइगर की ओर से अंचल ने 21 बाल पर 30 रन, आयुष्मान ने 26 बाल पर 18 रन और सुधीर ने 23 बाल पर 12 रन बनाए। कुणाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।