{"_id":"65aa77e5cc1c0239dd03dee4","slug":"bmt-red-defeated-bmt-yellow-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14235-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बीएमटी रेड ने बीएमटी येलो को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बीएमटी रेड ने बीएमटी येलो को किया पराजित
Fri, 19 Jan 2024 06:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 19 Jan 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी खेल मैदान में शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया गया। बीएमटी रेड व बीएमटी येलो के बीच मैच खेला गया।
टॉस जीतकर बीएमटी रेड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बीएमटी रेड की टीम ने 23.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 135 रन बनाए। दिव्यांश मिश्रा ने 33 गेंद में 41 रन की पारी खेली। सौरभ ने 29 गेंद में 22 रन बनाए। गेंदबाजी में करन ने छह ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिया। अनमोल ने चार ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट लिया। सत्यम ने पांच ओवर में 32 रन देकर दो विकेट लिया।
आयोजक अतुल मणि त्रिपाठी ने बताया कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएमटी येलो की टीम मात्र 57 रन पर ही सिमट गई। येलो की तरफ से अंचल ने 22 गेंद में 16 रन बनाए। आदित्य ने छह गेंद में 10 रन बनाए। अनंत ने 14 गेंद में आठ रन बनाए। बीएमटी रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कृष्ण ने 5.1 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिया। मयंक ने तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिया। दिव्यांश ने दो ओवर में चार रन देकर तीन विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिव्यांश मिश्रा को दिया गया। संवाद