फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bloody clash between two PNC dumper drivers, one dead

Maharajganj News: पीएनसी के दो डंपर चालकों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

Sun, 21 Sep 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two PNC dumper drivers, one dead
कोल्हुई। थाना क्षेत्र एकसड़वा में स्थित पीएनसी के दो चालक पैसे के 0लेनदेन को लेकर शनिवार को भिड़ गए। इसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पीएनसी के डंपर चालक अजय यादव और प्रेमशंकर पांडेय शाम को आ रहे थे। इसी दौरान दोनों में पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक चालक ने दूसरे के सीने में सरिया घुसेड़ दिया।

इस हमले में पीएनसी में ही डंपर चालक अजय यादव (38) निवासी ग्रामसभा छेदी डडवा, माल्हनपार, थाना बांसगांव, गोरखपुर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अजय यादव को अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हमला करने के बाद दूसरा चालक प्रेम शंकर पांडेय निवासी थाना बरहज, जिला देवरिया फरार हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव कन्नौजिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। आरोपित फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। अजय के पिता रामनयन की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed